Please Do not try to copy content

Showing posts with label School. Show all posts
Showing posts with label School. Show all posts

Friday, June 12, 2020

स्कूल के किस्से | School k kisse | Hindi shayari on school time

सुबह देर से उठकर मेरा नहाना था
सिर दर्द, बुखार और पेट दर्द
रोज का मेरा बहाना था
लेकिन वो साईकिल,  स्कूल बस और दोस्तों की टोलियां
मेरी खुशी के हिस्से थे
आज, सुनाओ तुम सबको
मेरे स्कूल मे क्या क्या किस्से थे।

चलते लेक्चर मे, बेग खोलकर टिफिन मुझ को खाना था
बिना मतलब की बातों पर हंसना और हंसाना था
वो एक दूसरे पर चाक फेंकना
बेइज्जती करना, गर्दन पर थप्पड़ लगाना
सबकी खुशी के हिस्से थे
आज, सुनाओ तुम सबको
मेरे स्कूल मे क्या क्या किस्से थे।

रटटे बहुत लगाए हमने, पर पल्ले कुछ ना पड़ा हमको
टीचर ने सजा दी बहुत,  पर असर कुछ ना हुआ हमको
लेकिन इम्तिहान मे पर्ची बना कर
जूतों, टाई और पैन मे छिपाना
हमारी कला के हिस्से थे
आज, सुनाओ तुम सबको
मेरे स्कूल मे क्या क्या किस्से थे।

आधी छुट्टी का रहता था इंतजार हम सबको
अपने अपने चांद को निहारने साथ वाली क्लास जाना था सबको,
वो प्यार की आंख मिचौली, रास्ते मे इंतजार और लव लेटर
हमारे आशिकी के हिस्से थे
आज, सुनाओ तुम सबको
मेरे स्कूल मे क्या क्या किस्से थे।
             
                     Written by - Rashpal Singh




Tu Jab Se Milli Hai | Shayari | तू जब से मिली है

तू जब से मिली है,
तूने ..
 सिखा दिया है  तन्हाई मे भी मुस्कुराना।
यूं ही नही मेरे चेहरे पर रौनक रहती अब,
वजह है...
तेरी दिलकश अदाएं , वो तेरा शरमा नज़रे झुकाना।

जैसे अब तक साथ निभाया
मैंने ..
सारी जिंदगी तेरे संग है साथ निभाना
यूं ही नही,  ये दिवानापन मेरे अंदर
वजह है...
तेरी दिलकश अदाएं , वो तेरा शरमा नज़रे झुकाना।

मेरे दिल की हर धड़कन अब तेरा ही नाम लेगी
ये मेरे दिल ने है माना ..
यूं ही नही तुझे देखकर  मेरा दिल नाच उठता अब
वजह है...
तेरी दिलकश अदाएं , वो तेरा शरमा नज़रे झुकाना।

की है जादूगरी तुमने बहारों पर भी,
फूलों का चमन भी हो गया है तेरा दीवाना
यूं ही नही मदहोश रहती ये हवाएं जहा से तू गुजरती है अब
वजह है...
तेरी दिलकश अदाएं , वो तेरा शरमा नज़रे झुकाना।
                         
                        Written by - Rashpal Singh



Khoobsurati |Shayari

हम विचारों को छोड़ जब खूबसूरती का अंदाजा लिबास से लगाने लग जाते है,
तो हमें बनाने वाली कायनात भी शर्मिंदा हो उठती है।
             
                        Written by - Rashpal Singh



अगर सफलता चाहिए,
तो खुद को माहौल के रंग मे मत रंगो,
उल्टा माहौल को अपने रंग मे रंगो।

                      Written by - Rashpal Singh



तेरा हाथ थामा है आज से
तुझसे वफा निभाओंगा ये वादा है मेरा
और तू भी चलना जिंदगी भर साथ मेरे
अब से तेरे बिना जीवन आधा है मेरा।

                      Written by - Rashpal Singh



प्रयास | Pryas | shayari

लाख बहाने बनाता है।
और मुश्किल राहों से डरता है।
बिना प्रयास किए फिर,
फल की उम्मीद क्यों करता है।

                     Written by - Rashpal Singh



चूल्हा |Chulha | Hindi kavita

चाहता हू मैं, मेरे घर का चूल्हा जलता रहे..
दुनिया की हर खुशी से मेरे घर का आंगन भरता रहे।
अपने परिवार के अरमानो के लिए,
मैने अपने हर एक अरमान को तोड़ा है,
यूं ही नही मैंने अपने घर को छोड़ा है।

                          Written by - Rashpal Singh



लिखने दे | likhne de | Best hindi shayari

लिखने दे शायरी तुझ पे
हर पल हर घड़ी ।
अगर ऊंचाईयां ना सही तो,
कौन सा मौत की खाई मे धक्का दे रही है तू।
अगर दोनो का प्यार ना बन सका
कम से कम ,
शायरी लिखने के लिए तन्हाई तो दे रही है तू।

                   Written by - Rashpal Singh



मोहब्बत या शक | Mohhabat ja shak

अच्छा क्यों नही लगता तुझे, मेरे लबों से किसी दूसरे का जिक्र करना ।
ये मोहब्बत है या शक ... !
तेरा बात बात पर मेरा यूं फिक्र करना।

                   Written by - Rashpal Singh



बदले अंदाज | Badle Andaz | Top Shayari

पहले था प्यार उनकी आंखो मे
लेकिन अब
अक्षो के बदले अंदाज नजर आते है।

                  Written by - Rashpal Singh




Whats App / Facebook Status And Hindi Shayari

Love shayari  || Motivational Shayari

Breakup shayari || Girlfriend Shayari


All Hindi Stories



कहानियां पढ़े


समय की अहमियत



1000 की दौड़

Saturday, August 25, 2018

आरटीकल (Article) - स्कूल Exams की तैयारी | School Exams ki Tyari

स्कूल मे पढ़ रहे बच्चो को सब से ज्यादा टेंशन तब होती है, जब उनके exams सिर पे आ जाते है । ऐसे मे बच्चो को सही ढंग से तैयारी करने और तनाव से मुक्त रहने के लिए हम इस आरटीकल मे बात करेंगे । अलग अलग बच्चो का अपना अपना ढंग होता है तैयारी करने का कुछ बच्चे सिर्फ exams के कुछ दिन पहले ही तैयारी करते है और कुछ बच्चे पूरे साल से ही तैयारी कर रहे होते है।

   

      वैसे तो सही तरीका पढ़ने का यही है कि सारा साल अपना sallybus ज्यादा से ज्यादा पूरा किया जाए। पर आज कल बच्चों का ध्यान पढ़ाई मे कम और घूमने फिरने,  electronic gadgets मे ज्यादा रहता है । ऐसे मे  बच्चो को चाहिए कि वह exam से 2-3 महीने पहले तैयारी शुरू कर दे। सबसे पहले तो बच्चो को चाहिए के अपनी कमज़ोरिया ढूंढे जिस भी subject मे कमजोर है उसकी तैयारी अच्छे से करे।

         इन दो से तीन महीनो मे बाहर कम घूमे और टेलीविजन भी कम देखे। अपना पूरा ध्यान पढ़ाई मे रखे। दिन मे कम से कम पांच से छह घंटे तक पढ़े। अपना पूरा टाईम टेबल सैट कर ले। सभी  विषयो के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से देख ले।  सभी जरूरी प्रश्नोत्तर पर निशान लगा ले, उन्हे  बार बार दुहराए। हर एक घंटे के बाद दस मिनट की ब्रेक ले और अपने दिमाग को रेस्ट दे।
           
           अगर पढ़ाई मे आपको किसी भी तरह की मुश्किल आए तो आप अपने टीचर्स की सहायता ले। हफ्ते मे एक दिन अपने दोस्तो के साथ मिलकर पढ़े और अपने doubts clear करे। अपने माता-पिता और बड़े भाई बहन की भी सहायता ले। अगर आप किसी subject मे ज्यादा कमजोर है तो उस  subject की कोचिंग रख ले , जो भी कोचिंग सेंटर मे पढ़ाया जाए उसे घर जा के जरूर दोहराए।

          पढ़ाई मे ध्यान के साथ साथ अपने सेहत का भी पूरा ध्यान रखे। अपने खाने का ध्यान रखे। ताजा खाना ही खाए। फलो का सेवन करे। इन दिनो मे आपका स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए ताकि आप का ध्यान पढ़ाई मे अच्छे से लग सके। सुबह या शाम को बाहर खुली हवा मे सैर करने जाए ताकि आप का दिमाग ताजा हो सके और आप फिर से पढ़ाई के लिए तैयार हो सके।

          ध्यान रखे , कभी भी परीक्षा के दिनो मे दबाव मे ना आए , कई बच्चे दबाव मे आकर और दूसरो की बातों मे आकर परीक्षा पास करने का गलत रास्ता अपना लेते है । वह नकल के सहारे परीक्षा पास करने की कोशिश करते है। यह तरीका बहुत ही गलत है । कई बार बच्चा नकल करते पकड़ा जाता है और उस पर परीक्षा के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाता है इस तरह बच्चे का ज्यादा नुकसान होता है ।

          अंत मे बच्चो यही कहना चाहगे कि परीक्षा पास करने के लिए कभी भी नकल का रास्ता न अपनाए , मेहनत करे अपने ऊपर विश्वास रखे। कभी भी अपने अंदर नकारात्मकता ना आने दे। आपको आपकी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा ।

Featured Post

मेहनत | Mehnat | shayari | Best Motivational shayari

कहीं तो मेहनत से बोए हुए,  खेतो के खेत डूब जाते है । और कहीं जमीन jameen पर यूं ही बिखरे हुए बीज भी उग आते है। कई तो सात जन्मों की कसमे...